अनाउंसमेंट

कलाकारों से लेकर स्टाइल विशेषज्ञों और उभरते एंटरटेनर्स तक, आप ही के जैसे क्रिएटर हैं जिनकी वजह से हमारे सभी ऐप पर पैशन और क्रिएटिविटी देखने को मिलती है.
हमारा प्लान 2022 के अंत तक उन प्रोग्राम में $1 बिलियन डॉलर से ज़्यादा इनवेस्टमेंट करने का है जिससे आपको Facebook और Instagram पर आपने बनाए गए कंटेंट से पैसे कमाने के नए तरीके मिलेंगे.
जैसे हम लाइव ऑडियो रूम और Bulletin, साथ ही स्टार और सहयोगी जैसे मॉनेटाइज़ेशन प्रोडक्ट बनाना जारी रखते हैं, वैसे ही हम उन क्रिएटर्स को और ख़ास कर उन्हें रिवॉर्ड देना चाहते हैं जो अभी शुरुआत कर रहे हैं, ऐसा कंटेंट बनाने के लिए जो उनकी कम्युनिटी को बेहद पसंद हो.
इस इनवेस्टमेंट में नए बोनस प्रोग्राम शामिल किए जाएँगे जो योग्य क्रिएटर्स को हमारे क्रिएटिव और मॉनेटाइज़ेशन टूल का उपयोग करके ख़ास मुकाम हासिल करने पर पेमेंट करेंगे. क्रिएटर्स अपना कंटेंट तैयार कर सकें, इसके लिए हम उन्हें सीड फ़ंडिंग भी देते हैं. हमारा लक्ष्य है कि ज़्यादा से ज़्यादा क्रिएटर्स की हमारे ऐप पर बने रहने में और लंबे समय की सफलता हासिल करने में मदद की जाए.
हम ऐसे बोनस प्रोग्राम की शुरुआत कर रहे हैं जो अलग-अलग क्रिएटर्स को लोगों को पसंद आने वाले बेहतरीन कंटेंट को शेयर करने पर रिवॉर्ड देगा. बोनस से क्रिएटर्स को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि कौन सा कंटेंट सबसे अच्छा प्रदर्शित हो रहा है.
बोनस प्रोग्राम समय के साथ सीज़नल होंगे, बेहतर बनाने के लिए उनमें बदलाव जाएँगे और बड़े पैमाने पर होंगे. जबकि कुछ बोनस प्रोग्राम पहले से ही आमंत्रण द्वारा चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध हैं, जैसे कि हमारे बैज और स्टार से संबंधित चुनौतियाँ, हम इसी गर्मी के मौसम में Instagram ऐप पर और मौसम के अंत तक Facebook ऐप पर बोनस से संबंधित एक ख़ास स्थान लॉन्च करेंगे, जहाँ क्रिएटर्स अपने लिए उपलब्ध बोनस के बारे में जानकारी हासिल कर पाएँगे.
Facebook पर पहला बोनस अवसर, जो अभी आमंत्रण द्वारा उपलब्ध है, क्रिएटर्स को ज़्यादा कमाई करने में मदद करता है, साथ ही इससे यह भी सीखने को मिलता है कि किस तरह के कंटेंट से कमाई की जा सकती है.
इन-स्ट्रीम बोनसइन-स्ट्रीम-विज्ञापन का उपयोग करके चुनिंदा वीडियो क्रिएटर्स को अगले चार महीनों में एक कमाई का बोनस देता है.
स्टार बोनस: हम अपने स्टार से संबंधित चुनौतियों वाले प्रोग्राम को बढ़ा रहे हैं, ताकि चुनिंदा गेमिंग क्रिएटर्स को शामिल किया जा सके. शामिल होने वाले वीडियो और गेमिंग क्रिएटर्स को स्टार से जुड़े ख़ास मुकाम को अगले तीन महीनों में हासिल कर लेने पर हर महीने बोनस मिलेगा.

Instagram पर, पहला बोनस आमंत्रण द्वारा उपलब्ध होगा और IGTV विज्ञापनों के लिए साइन अप करने और Live और Reels में बैज का उपयोग करने के लिए क्रिएटर्स को रिवॉर्ड दिया जाएगा:
IGTV विज्ञापन बोनस, जो अभी अमेरिका में क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है. इसमें क्रिएटर्स को IGTV विज्ञापन के लिए साइनअप करने पर वन-टाइम बोनस मिलता है और उन्हें वीडियो के दौरान विज्ञापन चलाने के लिए कमाई का कुछ हिस्सा दिया जाता है.
लाइव बोनस में बैज, जो अभी 11 देशों के क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है. इसमें क्रिएटर्स को तब रिवॉर्ड मिलता है, जब वे बैज के साथ ख़ास मुकाम हासिल करते हैं, जैसे किसी अन्य अकाउंट के साथ लाइव जाना.
आने वाले हफ्तों में अमेरिका में क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है, Reels पर गर्मियों का बोनस जिससे क्रिएटर्स को Instagram पर Reels के लिए बेहतरीन कंटेंट बनाने पर पेमेंट मिलेगा. क्रिएटर्स Instagram ऐप के नए बोनस सेक्शन में Reels पर गर्मियों का बोनस देख सकते हैं, और अपनी रील के प्रदर्शन के आधार पर कमाई कर सकते हैं.

हम अभी से साल के अंत तक और ज़्यादा बोनस प्रोग्राम शुरू करने का प्लान कर रहे हैं.
इन प्रोग्राम को बनाते समय हम हर चीज़ साफ़ रखना चाहते हैं, ताकि आपके लिए यह स्पष्ट हो कि आप कहाँ से और कैसे कमा सकते हैं. ऐसा करने के लिए, हम अपने बनाए गए नियमों का पालन करके यह गाइड करेंगे कि हमारे बोनस प्रोग्राम में इनवेस्टमेंट को कैसे बाँटा जाएगा:
प्रामाणिक: उन क्रिएटर्स को रिवॉर्ड देने के लिए है, जो अपने ओरिजनल और बेहतरीन क्वालिटी वाले कंटेंट के लिए लोगों में बने हुए हैं.
हासिल करने योग्य: वर्टिकल की विस्तृत रेंज में सभी आकारों के क्रिएटर्स को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है, जिसके साथ हमारे ऐप पर मौजूद कई तरह के कंटेंट के ज़रिए कमाई करने के अवसर शामिल हैं.
आसान और कार्रवाई करने योग्य: वे ज़रूरतें जो समझने में आसान हैं और जिन पर क्रिएटर अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद करने के तौर पर कार्रवाई कर सकते हैं.
सभी बोनस प्रोग्राम में क्रिएटर्स को हमारे <a href="https://www.facebook.com/business/help/169845596919485?id=2520940424820218" Creative-detail="Invest_creative_communityBपार्टनर मॉनेटाइज़ेशन पॉलिसी का पालन करना होगा.
Facebook पर हमारे मॉनेटाइज़ेशन प्रोडक्ट और बोनस प्रोग्राम दोनों के बारे में ज़्यादा जानकारी पर दिलचस्पी दिखाने और साइन-अप करने के लिए, Facebook for Creators पर मॉनेटाइज़ेशन टूल पर जाएँ. Instagram पर क्रिएटर्स ऐप के बोनस सेक्शन में जाकर ज़्यादा जान सकते हैं, ये फ़ीचर आने वाले हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगा.
यह इनवेस्टमेंट कंपनी भर में हो रहे उन प्रोग्राम और इनिशिएटिव को एकजुट करता है जो ो क्रिएटर कम्युनिटी का सपोर्ट करते हैं और उन्हें हमारे ऐप पर बनी रहने वाली कमाई का ज़रिया देते हैं. यह हमारे मॉनेटाइज़ेशन टूल को बढ़ाने में मदद करता है – इन-स्ट्रीम और IGTV विज्ञापन के ज़रिए विज्ञापन से कमाई करता है; बैज, स्टार, फ़ैन सब्सक्रिप्शन और पेमेंट वाले ऑनलाइन ईवेंट द्वारा फ़ैन को सपोर्ट करता है; ब्रांडेड कंटेंट और सहयोगी; और शॉपिंग टूल क्रिएटर के ज़रिए ब्रांड से पार्टनर के रूप में जुड़ने का अवसर देता है.
*फ़िलहाल बोनस प्रोग्राम में सिर्फ़ वही लोग हिस्सा ले सकते हैं जिन्हें आमंत्रण भेजा जाएगा. हम अलग-अलग प्रोग्राम पर ज़्यादा जानकारी शेयर करेंगे, जिसमें प्रोग्राम से जुड़ी शर्तें और अप्लाई करने का तरीका भी शामिल होगा और ऐसा प्रोग्राम की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा.