सुझाव और तरकीबें

हमारी ग्लोबल क्रिएटर कम्युनिटी के पास हैरान कर देने वाली कोई न कोई चीज़ हमेशा होती है. वे कंटेंट बनाने के नए और मज़ेदार तरीके ढूँढ ही लेते हैं जो न सिर्फ़ उनकी ऑडियंस को एंगेज रखते हैं, बल्कि उनकी संख्या को भी बढ़ाते हैं.
अपने कंटेंट का प्रोडक्शन बढ़ाने और ज़्यादा से ज़्यादा वीडियो कंटेंट बनाने के बारे में जानने के लिए ये 6 सुझाव देखें.
फ़ैंस के साथ मिलकर रियल-टाइम एंगेजमेंट करने और ऑथेंटिक कनेक्शन बनाने का एक शानदार ज़रिया है Live. Facebook पर Live वीडियो के लॉन्च होने के बाद, यूजर 850 करोड़ से भी ज़्यादा वीडियो ब्रॉडकास्ट कर चुके हैं. साथ ही, Live पर फ़रवरी से मार्च 2020 के बीच दर्शकों की संख्या 50% बढ़ गई.
लाइव प्रोड्यूसर जैसे बेहतर स्ट्रीमिंग फ़ीचर का फ़ायदा उठाएँ. यह फ़ीचर Facebook पर लाइव जाने का एक नया तरीका है. इसके लिए कस्टमाइज़ किए गए सेट-अप और स्ट्रीमिंग सॉफ़्टवेयर की ज़रूरत पड़ती है. ज़्यादा जानने के लिए, हमारी लाइव प्रोड्यूसर के लिए गाइड देखें.
Facebook पर लाइव जाने के तुरंत बाद, आपके फ़ॉलोअर को उनकी न्यूज़ फ़ीड में सबसे ऊपर इस बारे में नोटिफ़िकेशन भेजा जाएगा. यह कंटेंट को तुरंत डिस्कवर करने, लोगों से आसानी से जुड़ने और उनके साथ कुछ ही समय में एंगेजमेंट करने का एक बेहतरीन ज़रिया है. Facebook Watch में लाइव वीडियो भी शेयर किए जा सकते हैं. इसकी मदद से ज़्यादा से ज़्यादा लोग आपके वीडियो तक पहुँच पाएँगे.

सीरीज़ और प्लेलिस्ट में अलग-अलग नए वीडियो आसानी से जोड़ने की सुविधा देने के लिए, बल्क फ़ीचर, वीडियो प्रकाशित करना आसान बनाता है. साथ ही, सिर्फ़ एक क्लिक में अधिकारों की सुरक्षा, विज्ञापन और ऑटो-कैप्शन जैसे फ़ीचर चालू करने की भी सुविधा देता है.
एक बार में, एक पेज पर ज़्यादा से ज़्यादा 50 वीडियो अपलोड करने के लिए नए बल्क अपलोडर का उपयोग करें. इसके अलावा, टाइटल और डिस्क्रिप्शन एडिट करें, टैग जोड़ें, पोस्ट शेड्यूल करें और स्क्रीन पर दिखाई दे रही अन्य इन-लाइन सेटिंग चुनें. अब पहले से प्रकाशित वीडियो के लिए बल्क एक्शन फ़ीचर में स्मार्ट एडिटिंग टूल भी उपलब्ध हैं, जिससे क्रिएटर को सेटिंग्स लागू करने और 'एक्शन लेने’ की सुविधा मिलती है. यह सुविधा अपलोड के समय और कंटेंट लाइब्रेरी में, दोनों जगह चालू होती है.
हमने आपके लिए हाल ही में लॉन्च किए हैं कुछ ऐसे नए तरीके जिनकी मदद से आप प्लेलिस्ट और सीरीज़ के ज़रिए Facebook पर बेहद आसानी से कंटेंट प्रकाशित कर पाएँगे. नए और मौजूदा वीडियो को बिना किसी सीरीज़ वाली थीम में रखने का एक आसान ज़रिया है प्लेलिस्ट. इसकी मदद से, कंटेंट के सुझावों के ज़रिए लोग Facebook पर आपके कंटेंट को ढूँढ पाएँगे.
थीम वाले वीडियो, प्लेलिस्ट में सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करते हैं, जबकि एपिसोड वाले कंटेंट, सीरीज़ में. दोनों ही तरह के कंटेंट के ज़रिए दर्शक Facebook Watch, सर्च और न्यूज़ फ़ीड में आपके वीडियो तक पहुँच सकते हैं और उन्हें देख सकते हैं.
चाहे आप प्लेलिस्ट का उपयोग करते हों या फिर सीरीज़ का, थीम के आधार पर क्यूरेट किए गए कंटेंट को देखना दर्शकों को सबसे अच्छा लगता है. साथ ही, इस वजह से Facebook को आपके कंटेंट को सुझाव के तौर पर दिखाए जाने के ज़ोरदार संकेत भी मिलते हैं. ऐसा होने पर, दर्शकों तक आपके वीडियो के पहुँचने की और उन्हें देखे जाने की संभावना बढ़ जाती है.


चैलेंज बनाने या उनमें हिस्सा लेने से सार्थक विषयों या मुद्दों के बारे में सकारात्मकता और जागरूकता फैलती है. यह अपने प्लेटफ़ॉर्म का सही उपयोग करने और अपनी कम्युनिटी को चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने का एक आसान तरीका है.
अपनी क्रिएटिविटी की मदद से कम्युनिटी को उन मुद्दों का समर्थन करने के लिए एक साथ आने के लिए कहें जो आपके लिए मायने रखते हैं. फ़़ैंस से कहें कि वे अपनी Facebook या Instagram स्टोरीज़ में किसी थीम या चैलेंज पर कोई फ़ोटो या वीडियो पोस्ट करें और आपको टैग करें. साथ ही, यह भी कहें कि वे टॉप सदस्यों की सराहना करने के लिए उनके कंटेंट को आपके चैनल पर दोबारा शेयर करें.
स्टोरीज़ को हाइलाइट के रूप में जोड़कर अपने टॉप स्टोरीज़ कंटेंट को ख़ास थीम में सेव करके अच्छी तरह व्यवस्थित करें. स्टोरीज़ के गायब होने के बाद भी हाइलाइट दिखाई देते हैं और इनके ज़रिए आप Instagram आर्काइव से स्टोरीज़ निकाल सकते हैं और इस कंटेंट को एक्सेसिबिल बनाए रख सकते हैं. अपनी स्टोरीज़ में अपनी पसंद की फ़ोटो पोस्ट करके और फिर उसे हाइलाइट करके कस्टम कवर का उपयोग करें. हाइलाइट आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के नीचे दिखाई देते हैं और जब तक आप उन्हें हटा नहीं देते, वे हाइलाइट के तौर पर दिखाई देते रहेंगे.
Facebook और Instagram पर उपलब्ध क्रिएटर टूल सेट की मदद से अपने मौजूदा कंटेंट से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. इस तरह के सुझावों वगैरह के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारी प्रोफ़ेशनल सुझावों वाली नई गाइड देखें.